फरीदाबाद में महिला कांग्रेस द्वारा कुमारी शैलजा का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

0
1677
दिनांक 24 सितंबर को हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी शैलजा का जन्मदिवस हरियाणा महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमति सुधा भारद्वाज जी के दिशानिर्देसानुसार सभी जिलो में  बड़े धूमधाम से मनाया गया।
 फरीदाबाद में महिला कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्षा श्रीमती शैलजा का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से मनाया गया ।उन्होंने तिगांव प्रणव कन्या आश्रम में जाकर कन्याओं के साथ जन्मदिन की खुशियाँ बाटी।फरीदाबाद की महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रियंका भारद्वाज कक्कड़ ने गांव की कन्याओं को फल , फ्रूट , जूस , राशन और सैनिटरी नैपकिन वितरित किए।
प्रियंका भारद्वाज कक्कड़ ने कहा की आज 24 सितंबर को हरियाणा प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष कुमारी शैलजा का जन्मदिन है ओर यह हमारे लिय बड़े ही गर्व की बात है की वह हरियाणा प्रदेश की पहली महिला अध्यक्ष है । एक तरफ भाजपा सरकार में जहां महिलाओं के साथ अत्याचार बढ़ रहा है वहीं कांग्रेस पार्टी महिलाओं को समानता का दर्जा दे रही है।
इस कार्यक्रम में गजना कालीरमन , वंदना ऋषि ,ममता ,दिशा ,तान्या ,श्रिया, धर्मवती, सारिका, मीनू ,काजल , प्रेम , वीना ,अर्चना ,जरीना, अनु आदि  शामिल हुए ।

LEAVE A REPLY