TODAY EXPRESS NEWS ( AJAY VERMA – इंदौर ) विकास की होड़ के चलते देश में ऊर्जा की मांग में लगातार बढ़ोत्तरी जा रही है। उद्योग, स्वास्थ्य सेवाएँ, शिक्षा, विज्ञान, रिसर्च आदि क्षेत्रों में हो रहे विकास और लोगों की बढ़ती महत्वकांक्षाओं को मूर्त रूप देने के लिए संसाधनों का तेजी से दोहन हो रहा है। ऊर्जा के अधिकतर संसाधन सीमित हैं। हमें अपनी आवश्यकताएं भी सीमित करनी पड़ेंगी साथ ही यह भी समझना होगा कि जितना ज्यादा से ज्यादा वह ऊर्जा स्रोतों की बचत करेंगे, भविष्य में वह उतना ही उनके काम आएगी। यह बात परमाणु ऊर्जा जनजागरूकता अभियान के दौरान कार्यक्रम संचालक संदीप पाल ने कही। कार्यक्रम में छात्राओं को परमाणु ऊर्जा से संबंधित जानकारी हेतु पुस्तिका निःशुल्क प्रदान की गई। तथा परमाणु ऊर्जा से मिलने वाले लाभ के बारे में बताया गया। वहीं कार्यक्रम को सफल बनाने में ‘‘विज्ञान प्रसार मंत्रालय भारत सरकार’’ (विज्ञान क्लब) सें सबद्ध संस्था ‘‘साथी ह्यूमन वेलफेयर सोसाइटी’’ के सदस्यों ने में सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम इस्लामिया करीमिया कॉलेज इंदौर समेत अन्य जगहों पर आयोजित गया।
